कानपुर| राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक तहसील सदर में आयोजित हुई। बैठक मे सीजनल संग्रह अमीनो व अनुसेवकों के विनियमितिकरण, सम्पूर्ण समायोजन व आयु सीमा शिथिलता के लिए प्रान्तीय अधिवेशन बुलाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि संघ की मांगो को पुरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने भी कई बार आस्वाशन दिया है। लेकिन मुख्यमंत्री की अपेक्षा के विपरीत शासन व प्रशासन के अधिकारी काम कर रहे हैं और सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज ने बताया की प्रान्तीय अधिवेशन के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया है। जसमे भागीरथ आगरा, प्रवेश अत्री अलीगढ़, राजेश चौहान फिरोजाबाद,भुवनेश तोमर हाथरस, संजय श्रीवास्तव ललितपुर, सरव सिंह सहारनपुर को सदस्य नामित किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, सुरेश मणी त्रिपाठी, प्रवेशअत्री, भागीरथ, घनश्याम शर्मा, संजय श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, रामचंद्र शर्मा आदि शामील थे।
सम्पूर्ण समायोजन, आयु सीमा शिथिलता के लिये अधिवेशन बुलाने का निर्णय


















