लखीमपुर खीरी जारहे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को इंजीनियरिंग कालेज के पास किया गया गिरफ्तार …
बोले शिवपाल – आज़ाद भारत अन्नदाताओं के साथ इतनी बर्बर घटना दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है….
अपने नेता की गिरफ्तारी से आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने सरकार के विरुद्ध लगाए मुर्दाबाद के नारे….
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों और बीजेपी सरकार के कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक टकराव में 8 लोगों की मौत के बाद से उत्तर प्रदेश में घमासान मचा हुआ है । किसी भी राजनीतिक पार्टी के किसी भी नेताओ व कार्यकर्ताओं को लखीमपुर जाने के रास्ते में ही रोके जाने व घरो में ही नज़रबन्द करने के साथ ही गिरफ्तारियां भी की गई ।
जिसके चलते आम जनमानस में भी काफी रोश है ।
— आपको बता दे कि लखीमपुर पहुंचने वाले प्रमुख दलों में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा जब विनम्र आग्रह कर अपनी 4 सूत्रीय मांग मांगते हुये भारत के प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्र जिलाधिकारी लखनऊ को सौपा तो उन्हें भी लखनऊ स्थित आवास पर उन्हें नज़र बन्द कर दिया गया। वे किसी तरह पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर निकले तो इंजीनयरिंग कॉलेज के पास शिवपाल यादव को प्रशासन ने पुनः गिरफ्तार कर लिया गया।इस बावत प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर की घटना स्वतंत्र भारत में इतिहास में सबसे बर्बर दुखद है प्रसपा अन्नदाताओं के नरसंहार के विरुद्ध शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आह्वान करती है और गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किए जाने पर उनके पुत्र को तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही तथा घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करती है एवं मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व घर के एक पात्र व्यक्ति को सरकारी नौकरी की भी मांग करती है।
इस बावत राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से आक्रोशित प्रसपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। जिसमें यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल राजा ,यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र राजेश गुप्ता, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव नरेश सिंह चौहान, रंजीत यादव, यूथ ब्रिगेड तौसीफ खान,दीपक मिश्रा,अरविंद यादव,इमरान सिद्दीकी, शिबू ,वकील सिद्दीकी, उपासना वैश्य,अलका सिंह सहित सैकड़ों प्रसपा कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार विरोधी में नारे बाजी की ।
- – इस बावत प्रदेश सचिव नरेश सिंह चौहान ने अपनी भी गिरफ्तारी देते हुए कहा कि योगी सरकार में धरती के अन्नदाता के साथ इतना बुरा व्यवहार कभी किसी ने नहीं सोचा था । योगी सरकार को ऐसे में तत्कालीन अपना इस्तीफा देना चाहिए ।अब यूपी में जंगलराज कायम है धरती के अन्नदाता की नृसंश हत्याऐं हो रही है । विगत 4 वर्षों में योगी सरकार ने लुटेरी सरकार बन गई है ,हर तरफ लूट ,हत्याएं ,डकैती, बलात्कार जैसी जघन्य घटनायें होरही है ,अपराधी बेखौफ है। जिसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हुए प्रसपा कार्यकर्ताओ ने यूपी सीएम से इस्तीफे की मांग की है ।



















