Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन

67 वर्ष के हुए समाजसेवी प्रो० डॉ० वी०एन० पाल

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन

कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा समाजसेवी प्रो० डॉ० बी०एन० पाल का जन्मदिन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में मनाया गया| प्रोफेसर डा० वी० एन० पाल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि डा पाल का जीवन समाज के प्रति समर्पित है | अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनका संघर्ष बरावर जारी है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि डॉ० पाल ने 43 बार रक्तदान किया, जनविहीन जानवर रैली निकाल कर समाज में जागरूकता पैदा करने का काम किया, नशा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलती-फिरती मादक द्रव्य भोज रैली निकाल कर नशा मुक्त आन्दोलन चलाया| बुद्धिजीवियों को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाल बच्चा पाल पुरस्कार की शुरुआत की जिसमें 131,313/ रुपये के पुरुस्कार दिये जाते है| अब तक 13 पुरुस्कार दिये जा चुके है…
प्रो०वी०एन०पाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि मेरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित है। समारोह मे प्रोफेसर डा वी० एन० पाल, राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, सन्तोष विश्वकर्मा, आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh