Advertisement

नेत्र रोग विशेषज्ञों की सेमिनार संपन्न हुई

कानपुर नगर होटल विजय विला मे नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा एक सेमिनार संपन्न हुई सेमिनार में शुगर पेशेंट की आंखों का इलाज कैसे किया जाए इस पर विशेष जोर दिया गया मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद से आए प्रोफेसर कमलजीत सिंह एवं मनीष टंडन ने कहा कि जिस रफ्तार से शुगर पेशेंट की संख्या में इजाफा हो रहा है वह काफी चिंताजनक है ऐसे मरीजों की आंखों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है जोकि काफी चिंताजनक है हमें उनकी आंखों का इलाज इस तरीके से करना चाहिए कि मरीजों को इसका फायदा मिल सके और उनकी आंखों की रोशनी बची रहे मुख्य वक्ता के रूप में शोभित कक्कर और डॉ परवेज खान ने कहा कि शुगर पेशेंट को खानपान के साथ-साथ साल में एक बार आंखों का भी टेस्ट कराना चाहिए मुख्य अतिथि का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ माला चतुर्वेदी ने बुके देकर किया इस मौके पर सचिव आरके गौतम, मनीष सक्सेना, रुचिका अग्रवाल आदि मौजूद रही

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh