Advertisement

रेडीमेड गारमेंट पर 12 %GST लगने से व्यापार होगा चौपट

कानपुर, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कानपुर महानगर सरदार गुरजिंदर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग से भेंट कर के उन्हें आगामी 1 जनवरी 2022 से रेडीमेड गारमेंट पर जी एस टी 5% से बढ़ा कर 12 %प्रस्तावित है, इससे रेडीमेड गारमेंट बुरी तरह से प्रभावित होगा।
सरदार गुरजिंदर सिंह ने वीआईपी गेस्ट हाउस लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि वर्तमान मे 1000 से कम के वस्त्र पर 5% जीएसटी है, जबकि 1000 से उपर के गारमेंट पर 12 % की दर है।
1000 रुपये तक का उपभोक्त निम्न व निम्न -माध्यम आय वर्ग का व्यक्ति है। जिससे सीधे तौर पर वही प्रभावित होगा। कारोबार कम होने से जी एस टी का रेवन्यू बढ़ने के बजाय घटेगा।
इस पर रविकांत गर्ग ने अध्यक्ष सरदार गुरजिंदर सिंह को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पीयूष गोयल को इस समस्या से अवगत करा के समाधान कराया जाएगा।
रविकांत गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का पदाधिकारी अपनी समस्या समझ कर उसका निदान करते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh