Advertisement

धरती मानवतावादी पार्टी द्वारा लगाए गए प्रदेश सरकार पर आरोप

कानपुर नगर-सोमवार को धरती मानवतावादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रमेश चंद गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर को सौंपा  ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश प्रभारी रमेश चंद गौतम ने बताया कि चौबेपुर के पनऊपुरवा पोस्ट तात्यागंज थाना चौबेपुर में मनीष दीक्षित व राम कुमार दीक्षित प्रदीप शोभित राजन त्रिवेदी श्री कृष्ण त्रिवेदी छेदीलाल त्रिवेदी सुधीर त्रिवेदी आनंद कुमार आदि लोग गौतम कुरील के घर जाकर उन पर हमला किया तथा घर में तोड़फोड़ की एवं लूटपाट की तथा भाला फरसे से उन पर हमला किया जिससे उस घर की महिलाएं और पुरुष घायल हो गए जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसलिए रमेश चंद गौतम के द्वारा अपनी पार्टी की तरफ से  9 बिन्दुओं की मांग की गई है जिसमें प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹25000 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी पीड़ित परिवार को सौ एकड़ जमीन का पट्टा तथा पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा वहां शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने आरोपियों पर कार्रवाई अत्याचारों के विरुद्ध देशद्रोह की कार्रवाई आरोपियों की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई आरोपियों का साथ देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तथा पूरे प्रदेश में गलत कार्य करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गई इस ज्ञापन के दौरान प्रदेश प्रभारी रमेश चंद्र गौतम के साथ प्रताप सिंह लोधी रंजन लाल लोधी राज नारायण पाल गया प्रसाद लोधी आदि लोग उपस्थित रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh