Advertisement

राहत सामग्री बांटकर दीपावली मनाते है संत आसारामजी बापू के शिष्य

शहर के मैनावती मार्ग स्थित संत आसारामजी आश्रम में आज गरीब और जरूरतमंद लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया गया जिसमें करीब 300 से 400 परिवार लाभांवित हुए। संत श्री आसारामजी आश्रम ट्रस्ट आगरा की कानपुर शाखा द्वारा इस भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें युवा सेवा संघ और महिला उत्थान मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गरीब आदिवासी क्षेत्रों में जहां कुछ मुट्ठी अनाज देकर भोले भाले लोगो का ‘धर्म परिवर्तन’ कराया जाता था उसे रोकने के लिए संत आशारामजी बापू ने इन क्षेत्रों को अपनी कर्मभूमि बनाया और दशकों से इन क्षेत्रों में वे दीपावली मनाते रहे है और आज भी उनकी संस्था के लोग लगातार ऐसे इलाकों में इस तरह का कार्यक्रम करते रहते है जिसके कारण धर्म परिवर्तन करने वालों की संख्या में गिरावट आयी। कार्यक्रम में संजय पांडेय, मोहित भाई, रमेश चंदवानी, वंशिका बभानी, शेष, दीपक गौड़, संगीता कपूर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh