Advertisement

दीपक जलाएं शहीदों के नाम :पूर्व सैनिक रमेश यादव

कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर नगर रमेश यादव जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में दिवाली के पावन पर्व के अवसर पर शहीदों के नाम दीपक जलाएं! पूर्व सैनिक रमेश यादव सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरहदों पर हमारे देश की सुरक्षा करते करते शहीद हो गए, दूसरी तरफ अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले किसान जो सालों से केंद्र सरकार से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपनी जान भी गवां चुके हैं ऐसे महान योद्धाओं को सैनिक प्रकोष्ठ सलाम करता है!आगे कहा कि आप सब शायद अभी बाजार में निकले होंगे, कुछ नए सामान की खरीददारी के दिया कि मैं अपने छोटे में आता है कि लगाइए लिए। शाम को पूजा करेंगे, दिया जलाएंगे। है ना!जब दिया जलाकर अपने और अपने परिवार के लिए आप धन, संपदा, वैभव और खुशियाँ माँगें भगवान से, तब एक और दीपक जलाइए न!एक दिया उस फौजी के नाम, जो निरंतर देश की सीमा पर रहता है, ताकि आप खुश रहें, सम्पन्न रहें और यूं ही ख़ुशियाँ मनाते रहें।बस एक दिया उस सैनिक के सम्मान में, जो आप पर आने वाले किसी भी खतरे से पहले अपनी जान पर खेल जाएगा। वक़्त आने पर अपने घर बार, परिवार, माँ- बाप और बच्चे सबको छोड़कर, आपके लिए शहीद हो जाएगा।इस अवसर पर अनवर सिंह, कैलाश पाल राजेंद्र सिंह ,ओम प्रकाश,आर पी यादव प्रधान राम सागर यादव ,यादवेंद्र सिंह,राम मोहन यादव,राज किशौर आकाश सिंह, गौरव सिंह अरविंद,अनिल कुमार, योगेंद्र कटिहार, हरी बाबू, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव अंजनी कुमार बाजपेई , वीरेंद्र सिंह गोरे यादव, राजेंद्र गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh