Advertisement

फल मिष्ठान का किया गया प्रसाद वितरण

 

कानपुर गौशाला सोसायटी के तत्वाधान में शाखा भौती कानपुर में बड़े धूमधाम से गोवर्धन पर्वत पूजा का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए नंदकिशोर लालू मिश्रा ने कहा कि जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नए वस्त्र पहन कर आई थी यह मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा था! गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर जल मौली, रोली ,चावल , दूध, दही तथा तेल का दीपक जलाकर पूजा की गई तथा परिक्रमा के बाद मौजूद सदस्यों ने गायों को गुड़ खिलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया मौजूद लोगों को पंचामृत फल मिष्ठान का वितरण किया गया। सुरेंद्र मैथानी विधायक सदस्य कानपुर गौशाला सोसायटी ने भौती में गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन उत्सव मनाया जाता है इस दिन बलि पूजा अन्नकूट आदि उत्सव संपन्न होते हैं। अन्नकूट गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में सुरेंद्र मैथानी विधायक , पी.एल.तोषनीवाल, नंदकिशोर लालू मिश्रा, श्री कृष्ण गुप्त बब्बू, नीरज दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh