Advertisement

इंस्पेक्टर की प्रेमिका ने होटल में काटा बवाल, कमिश्नर ने किया सस्पेंड

कानपुर महानगर में
UPTV7 NEWS द्वारा ग्वालटोली थाने का बड़ा खुलासा

इंस्पेक्टर की प्रेमिका ने
होटल में काटा बवाल, कमिश्नर ने किया सस्पेंड

थाना ग्वालटोली जनपद कानपुर नगर

● नशे में धुत होकर पहले इंस्पेक्टर और महिला में हुई जमकर मारपीट

● बोली इनके पांच-छह महिलाओं से हैं संबंध

कानपुर, ग्वालटोली थाने के एडिश्नल इंस्पेक्टर और उनकी प्रेमिका का उनके थानाक्षेत्र के एक होटल में रंगरलिया मनाने के दौरान झगड़ा हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई और मामला सड़क और फिर थाने तक पहुंच गया। प्रेमिका ने मारपीट, यौन उत्पीड़न और पांच-छह महिलाओं से संबंध होने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही पूरे मामले में जांच बैठा दी है।
महिला ने इंस्पेक्टर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद निवासी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ग्वालटोली थाने में एडिश्नल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। एसीपी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर को एक महिला ने उनके खिलाफ ग्वालटोली थाने में यौन उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर रविवार रात अपने थानाक्षेत्र में मौजूद होटल केडी पैलेस में प्रेमिका के साथ ठहरे हुए थे। पहले दोनों ने जमकर शराब पी। इसके बाद महिला ने इंस्पेक्टर को अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध होने की बात कहकर जमकर पीटा फिर इंस्पेक्टर ने उसे पीटा। सोमवार दोपहर मामला सड़क तक पहुंच गया और महिला ने ग्वालटोली थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उनकी पांच-छह अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। शादी का झांसा देकर महिला का यौन उत्पीड़न किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने ग्वालटोली थाने के एडिशनल एसएचओ अरुण कुमार को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय को दी है।
इससे पहले भी इंस्पेक्टर पर लग चुके हैं गंभीर आरोप: इंस्पेक्टर अरुण कुमार मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी और बच्चे फर्रुखाबाद में रहते हैं। इससे पहले पत्नी भी अवैध संबंधों को लेकर कई बार बवाल काट चुकी हैं। इसके साथ ही विभागीय शिकायत भी की थी। अब प्रेमिका ने पत्नी होने का दावा ठोंकते हुए अन्य महिलाओं से अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। एसीपी कर्नलगंज ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

UPTV7 NEWS
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh