Advertisement

नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट 8 नवंबर का दिन देश के इतिहास में काला दिन के रूप में दर्ज — डॉ इमरान

कानपुर 8 नवंबर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में विगत 5 वर्ष पहले 8 नवंबर 2016 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 1000 और 500 के नोट बंद होने की घोषणा पर नोटबंदी की पांचवी वर्षगांठ पर आज नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा माल रोड पर कटोरा लेकर भीख मांग कर नोटबंदी का जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जोरदार विरोध दर्ज करवाया कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोट बंदी की घोषणा करके देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट कर दी थी आज का दिन देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में दर्ज हो गया था डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने नोटबंदी करते समय कहा था कि नोटबंदी से विदेश से काला धन वापस आएगा देश से भ्रष्टाचार समाप्त होगा नोटबंदी से आतंकवाद पर काफी कम होगा जनता के खातों में 15 1500000 रुपए आएंगे लेकिन आज नोटबंदी के 5 साल पूरे हो गए ना तो विदेशों से काला धन वापस आया ना भ्रष्टाचार समाप्त हुआ जनता के खाते में 15 1500000 रुपए की जगह पंद्रह ₹15 भी नहीं आए आतंकवाद अब और ज्यादा बढ़ गया है।

डॉक्ट इमरान ने आगे बताया कि नोटबंदी के कारण ना जाने कितने लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा ना जाने कितने नौजवानों की शादियां टूट गई मोदी ने नोटबंदी के बाद 50 दिन का समय मांगा था और कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था ठीक ना हुई तो जनता हमको भी चौराहे पर जो सजा देगी वह सजा हमको मंजूर होगी नोटबंदी के समय एक गर्भवती महिला नोट निकालने के लिए लाइन में लगी थी उसी समय उस महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसी स्थान पर उस महिला ने एक नन्हे बालक को जन्म दिया हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने उस वक्त जन्मे नन्हे बालक का नाम खजांची रख दिया उसके बाद से आज तक माननीय अखिलेश यादव जी उस परिवार की देखभाल स्वयं करते हैं।

डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि नोटबंदी से छोटे-छोटे बैंक दिवालिया होकर बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं नोटबंदी के समय पुराने नोट कितने वापस आए आज तक प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को इसका कोई हिसाब किताब नहीं दिया है मोदी जी ने नोट बंदी करके उद्योगपतियों को पूरी तरह फायदा पहुंचाया है नोट बंदी के दंस देश की जनता अभी तक उबर नहीं पाई है नोटबंदी से देश का व्यापार व रोजगार लगभग पूरी तरह समाप्त हो गया है नोटबंदी के कारण आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है परंतु केंद्र की मोदी सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है आज देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है सरकारी व प्राइवेट विभागों में  जनता का कोई काम नहीं हो रहा है।

कार्यक्रम में विधायक हाजी इरफान सोलंकी नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर अंबर त्रिवेदी टिल्लू जयसवाल श्रेष्ठ गुप्ता हाजी सरताज अलवर श्याम जयसवाल राहुल शुक्ला बार्शी उदय द्विवेदी निखिल यादव डॉक्टर जुबेर असद सिद्दीकी राजू पंडित कुणाल जायसवाल रईस अंसारी राशिद इदरीसी संतोष पांडे नूरी मलिक अक्षत श्रीवास्तव आसिफ खान सोनू गुप्ता मोहम्मद सरिया बॉबी भाई मुनाफ उद्दीन बंटी बाल्मिक मालू गुप्ता वसीम गाजी इशरत अली पंकज गुप्ता विशाल शर्मा जय गुप्ता राजू भाटिया मुशीर भाई तौसीफ सिद्दीकी अवधेश यादव शादाब भाई इरफान मंसूरी मधु यादव उमा देवी कुलवंत सिंह वंशज अनिल चौबे संजू सलमान शाहिद गुड्डा कश्यप आकाश जायसवाल रोहित जायसवाल सोनू गुप्ता अजय मुन्ना आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh