Advertisement

50 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन करेगा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान

कानपुर नगर -मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर द्वारा बताया गया कि संस्थान अपना 50वां दीक्षांत समारोह 16 नवंबर 2021 को आयोजित करेगा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पीयूष गोयल, माननीय कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार होंगे। माननीया साध्वी निरंजन ज्योति, केन्द्रीय राज्यमंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार, कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगी। श्री देवेन्द्र सिंह “भोले” माननीय सांसद भी इस शैक्षणिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुबोध कुमार सिंह, संयुक्त सचिव ( शर्करा एवं प्रशासन), भारत सरकार द्वारा की जायेगी दीक्षांत समारोह में संस्थान द्वारा संचालित विविध रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से अकादमिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में उत्तीर्ण हुये लगभग 500 छात्र-छात्राओं को फैलोशिप, परास्नातक डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र वितरित किये जायेंगे दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न • अवार्ड एवं मेडल से सम्मानित किया जायेगा, उनमें से कुछ प्रमुख के नाम निम्नानुसार हैं महात्मा गांधी मेमोरियल गोल्ड मेडल सी.वी. सुब्बाराव गोल्ड मेडल,इस्जेक गोल्ड मेडल श्रीजी फ्यूचर लीडरशिप एवार्ड प्राज एक्सीलेंस एवार्ड दिये जायेगे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh