कानपुर में कमिश्नरेट लागू होने के बावजूद दबंगों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है चंद दिनों में पंडित गैंग ने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में ख़ौफ़ का माहौल बना दिया है लेकिन थाना पुलिस खाकी साख पर धब्बा लगने के बावजूद दबंगों पर कार्यवाही करने का नाम नही ले रही है। पीड़ितों ने डीसीपी से शिकायत करके इंसाफ़ की गुहार लगायी है।मंगलवार को कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में पीड़ितों ने प्रेसवार्ता कर दबंगों की दबंगई की दास्ता सुनाई, प्रेसवार्ता में काकादेव निवासी पीड़ित महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया काकादेव क्षेत्र के दबंग व कुख्यात अपराधियों का गैंग चलाने वाले शोभित तिवारी उर्फ सोम उर्फ छोटी पंडित उसका भाई विशाल तिवारी उर्फ लाला पंडित और मनीष तिवारी, हर्षित तिवारी ने बीती 5 नवम्बर की रात जबरन रोककर कट्टा दिखाकर 10 हजार रंगदारी मांगी, विरोध करने पर महेंद्र और उसके भाई योगेंद्र को कार के बाहर खींचकर धारदार हथियारों और कट्टे के बटो से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दबंग महेंद्र को मरणासन्न हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से फ़रार हो गए थे। जिसके बाद होश में आने पर महेंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा न लिखकर बल्कि दबाव बनाकर अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई तब मेडिकल करवाया और उसके बाद बलवा, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया वही पांडु नगर चौकी पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने आरोपियों से साठ-गाँठ करके आरोपियों पर मात्र 151 की कार्यवाही करके खानापूर्ति कर मामले को रफा दफा कर दिया। जिसके बाद दबंग पीड़ित को लगातार धमका रहे है।
बेखौफ दबंगों का काकादेव क्षेत्र में आतंक, पीड़ितों की पुलिस नही कर रही सुनवाई।


















