Advertisement

गरीबों के लिए अनवरत चल रहा विशाल भडारा

कानपुर नगर -समाजसेवी आरपीएस कटियार के 79 जन्मदिन से गरीबों के लिए अनवरत चल रहे भडारा मे प्रतिदिन लगभग 700 लोग भोजन करते है इस भंडारे का शुभारम्भ राज्यमंत्री नीलिमा कटियार जी ने किया था यह भंडारा केशव पुरम स्ट्रीट कटियार प्लाजा मे प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलता है इस भंडारे का संचालन संदीप कटियार जी कर रहे है संदीप कटियार जी ने बताया प्रत्येक सप्ताह के रविवार को बच्चों के लिए मीठा एवं बुजुर्गों के लिए बादाम का हलवा मौजूद रहेगा उन्होंने बताया कि उनके पिता समाज हित में लगातार काम करते चले आ रहे हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए गरीबों और असहाय लोगों को एक वक्त का भोजन उपलब्ध हो सके इस मनसा के चलते इस भंडारे का संचालन शुरू किया गया है ताकि कोई भी भूखा ना रह सके भंडारे में मुख्य रूप से सुनील कटियार महेश चंदेल सौरभ कटियार आदि लोग उपस्थित रहते है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh