Advertisement

कैफे में हुक्काबार पकड़ा, दो गिरफ्तार

कानपुर। आर्य नगर स्थित पुंस कैफे में कोहना थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने टीम के साथ छापा मारकर हुक्का बार पकड़ा इस दौरान अफरातफरी  मचने से लड़के-लड़कियां भाग निकले पुलिस ने श्याम नगर निवासी संचालक विकास गुप्ता और डबल पुलिया निवासी मैनेजर सोनू को गिरफ्तार किया है तलाशी के दौरान मौके से एक हुक्का व तंबाकू फ्लेवर बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम के साथ ही तंबाकू अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh