आज दिनांक 1 नवंबर को संकल्प सेवा समिति के द्वारा मोतीझील परिसर में जीत प्रताप सिंह के आवास पर रैंडम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, आज के रक्तदान शिविर के लिए मोतीझील प्राँगण में कथा कर रहे देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज जी ने भक्तों से रक्तदान करने की अपील किया, रक्तदान शिविर में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रक्तदान किया, आज रक्तदान शिविर में 14 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया, संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान ने बताया ये रक्तदान शिविर 1 नवंबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन शाम को 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा, आज रक्तदान करने वालो में जीत प्रताप सिंह, सागर गुप्ता पत्रकार,शोभित, नितिन, रजत आदि रक्तदाताओ ने रक्तदान किया, कार्यक्रम में संकल्प सेवा समिति टीम के संरक्षक अनिल सिंह बाबा जी, राजकुमार मिश्रा, योगेन्द्र चौहान, आकांक्षा आदि उपस्थित रहे
संकल्प सेवा समिति के द्वारा रक्तदान शिविर


















