घाटमपुर क्षेत्र के कुढ़नी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 64 वें बेनी सिंह ज्वाला प्रसाद स्मारक दंगल में आसपास प्रदेश से आए पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाएं। दर्शक भी पहलवानों के दाव पेंच देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।, कुश्ती देखने उमड़ी लोगों को भीड़ क्षेत्र के पूर्व मंत्री बेनी सिंह अवस्थी व पूर्व सांसद ज्वाला प्रसाद कुरील के स्मृति में कुढ़नी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर 64 वें विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर मंगलवार दोपहर शुरू हुए मुकाबले में अभिनायक सिंह केसरी उत्तर प्रदेश व गिरिराज सिंह पूर्व केसरी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। लगभग आधे घंटे चले इस मुकाबले में दोनो बराबर रहे। जिसके बाद सुरेंद्र पहलवान उन्नाव केसरी और अमित लख्खा हरियाणा के बीच जोरदार मुकबला हुआ। इस दौरान कृष्ण गोपाल अवस्थी दंगल अध्यक्ष माइक के जरिए पहलवानों में जोश भरते रहे। यहां पर सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख रुपए की हुई। जिसमे दोनो पहलवान बराबर पर रहे। इस दौरान यहां पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, इं सत्यप्रकाश कुरील, विधायक घाटमपुर सरोज कुरील, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला समेत आदि लोग मौजूद रहे।
कुढ़नी में विशाल दंगल का आयोजन: बेनी सिंह ज्वाला प्रसाद स्मारक 64 वें दंगल का आयोजन, आसपास प्रदेश से आते है पहलवान


















