भारत देश की आजादी में अहम किरदार निभाने और लाहौर षड्यंत्र के मुख्य व दिल्ली षड्यंत्र में जेल में जाने वाले सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी सुरेंद्र पांडे जी के नाम पर सड़क नामांतरण कर नगर निगम ने मार्ग का तोहफा दिया। शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के निकट सहयोगी रहे क्रांतिकारी स्वर्गीय सुरेंद्र पांडे को अशोकनगर मोतीझील चौराहा से लेकर जीटी रोड अशोक नगर के बीच स्थित संपर्क मार्ग का नाम स्वर्गीय सुरेश पांडे जी के नाम पर रखा गया। मार्ग का शिलान्यास आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने फीता काटकर की। इस दौरान विधायक नीलिमा कटियार सुरेंद्र मैथानी अभिजीत सिंह सांगा सहित कानपुर के शहरवासी और क्रांतिकारी के रिश्तेदार मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि यह गौरव की बात है कि कानपुर में शहीद क्रांतिकारी सुरेंद्र पांडे जी के नाम पर इस मार्ग का नाम रखा गया है क्रांतिकारियों यह बलिदान को कोई भूल नहीं सकता है ऐसे कामों से हमारी आने वाली पीढ़ियां क्रांतिकारियों को हमेशा याद रख सकेंगी।
क्रांतिकारी सुरेंद्र पांडे जी के नाम पर सड़क नामांतरण कर नगर निगम ने मार्ग का तोहफा दिया


















