Advertisement

राष्ट्रीय लोक दल कानपुर के तत्वाधान में एक ज्ञापन कानपुर नगर की समस्याओं जैसे प्रदूषण व बढ़ते हुए डेंगू मरीजों की पर चिंता करते हुए ज्ञापन नगर आयुक्त कार्यालय कानपुर नगर निगम में देने गए परंतु नगर आयुक्त के अलावा कोई भी सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था कार्यकर्ताओं में बड़ा रोष था सभी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए और श्री सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में नगर आयुक्त के कार्यालय के दरवाजे पर ज्ञापन को चस्पा किया गया सुरेश गुप्ता ने बताया कि दुर्भाग्य है कि कानपुर में पूरे में डेंगू और प्रदूषण का प्रकोप है और कोई भी सक्षम अधिकारी एक भी नगर निगम कार्यालय में नहीं उपलब्ध था फागिंग बी मशीनें जो हैं वह दिखावा रूप से दिख रही है कहीं भी मशीनें चल नहीं रही है वार्ड नंबर 63, 68 सहित  गंदगी अपार है जहां पर प्रशासन कुछ नहीं देख रहा है जबकि गंदगी पूरे शहर में है शहर को नर्क बना दिया है अधिकारियों की कोई इच्छा शक्ति नहीं है कानपुर के विकास में सिर्फ सिटी स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर अनुचित खर्चे में किए जा रहे हैं मेट्रो के कारण भी शहर गरदे की जद में है प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री सुरेश गुप्ता पर्यवेक्षक नगर निगम निर्वाचन उत्तर प्रदेश कर रहे थे साथ में श्री आशीष तिवारी अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल लखनऊ व मोहम्मद उस्मान अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल कानपुर महानगर मौजूद थे ज्ञापन नगर आयुक्त कानपुर नगर निगम कानपुर आपका ध्यान कानपुर में बढ़ रहे डेंगू वह प्रदूषण की ओर दिलाना चाहते हैं नगर में डेंगू के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है और प्रदूषण का स्तर निरंतर बढ़ रहा है जिससे नगर में चलना दूभर हो गया है इसका मुख्य कारण नगर की नालियों की सफाई ना हो पाना व प्रदूषण का भी मुख्य कारण गंदगी व सड़क टूटी व गढे युक्त होना जिससे वाहन चलने के कारण गरदा काफी मात्रा में उड़ती है जो अब असहनी होती जा रही है, गंदगी के चलते वायरस के प्रकोप के कारण डेंगू व वायरल बुखार ने नगर में विकराल रूप ले लिया है इधर डेंगू शॉक सिंड्रोम की वजह से रोगियों की परेशानियां बढ़ रही है ऐसे में रेस्पेरेटरी इंफेक्शन के साथ वायरल बुखार तेजी से चल रहा है वायरल पर तुम्हें प्लेटलेट्स में गिरावट व शरीर के अन्य भागों में ब्लीडिंग के साथ हेमरेजिक डेंगू लोगों को परेशान कर रहा है जिसके चलते ब्लड प्रेशर में गिरावट की शिकायत एवं मल्टी आर्गन फेल्योर के कारण डेंगू शॉक सिंड्रोम आफत बना हुआ है, जिसके चलते नगर में भय का वातावरण बना हुआ है  इन परेशानियों को चलते करोना व अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है नगर का AQi 300 से पार हो गया है वृद्ध जनों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है और आंखों में जलन होने लगी है हवा की हालत खराब है व नगर की टूटी सड़कों मैं गाड़ी चलते उड़ती धूल से राहगीरों की हालत खराब हो रही है जिसके चलते एक्यूआई का स्तर बढ़ता जा रहा है धूल धूएं की वजह से दिन में लोग हाफते दिख सकते हैं ! आपसे अपेक्षा है कि नालियों की सफाई सड़कों में जो गड्ढे हैं उनकी भराई शीघ्र कराएं जिससे कि नगर वासियों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके साथ ही साथ लार्वा को खत्म करने के लिए दवाओं का छिड़काव व गेमैक्सीन पाउडर का छिड़काव प्रतिदिन कराने के आदेश दें! कानपुर प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की बनती है ! सुरेश गुप्ता नगर निगम निर्वाचन उत्तर प्रदेश ,आशीष तिवारी अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल लखनऊ , मोहम्मद उस्मान अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल कानपुर महानगर, डॉक्टर सोहेल चौधरी, इम्तियाज अहमद ,,रामचंद्र वर्मा, शाहनवाज हुसैन ,वेदप्रकाश, नईम खान, नूर आलम ,दीपक शर्मा, मोहम्मद नसीम, सूरज यादव, वेद प्रकाश यादव, युवराज यादव आदि प्रमुख थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh