Advertisement

कानपुर हिंदू अनाथालय की बेटी बंधी शादी के बंधन में

बेटी होना अपने आप में एक बड़ी बात है कुछ लोग बेटी को वरदान मांनते हैं तो कुछ लोग अभिशाप भी मानते हैं जिस कारण बेटियों को ठोकरें भी मिलती हैं मां-बाप तो बच्चे को पैदा कर देते हैं मगर उसके बाद लड़की होने पर उसे अपने से दूर कर देते हैं आज आपको एक ऐसी ही खबर दिखाने जा रहे हैं जिसे देख कर आप भी कहेंगे कि बिटिया जन्म लेते ही अपना भाग्य लेकर पैदा होती है आपको बता दें लाटूश रोड हिंदू अनाथालय में आज एक बेटी का विवाह संपन्न हो रहा है जिसमें एक कानपुर के किदवई नगर निवासी युवक के साथ संस्था ने उसकी शादी की बातचीत पक्की करी और आज उसका विवाह करा रहे हैं इस विवाह समारोह में शामिल होने अतिथियों ने भी अपना सहयोग दिया और उपहार दिया तो वही समाज सेवी संस्था भी जिस में अपना सहयोग दे रही है अब बता दे हिंदू अनाथालय लाटूस रोड में कन्या विवाह समारोह का आयोजन हुआ जिसमे यात्री जन कल्याण समिति कानपुर द्वारा वर वधु को आशीर्वाद व ग्रहस्ती का पूरा सामान उपहार स्वरुप दिया गया विवाह कार्यक्र्म में कानपुर के पारिवारिक जिला जज अरविंद मिश्र डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार आईपीएस असिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर श्रीमती ममता उपाध्याय व समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडे व समिति के समस्त पदाधिकारी ने वर वधु को आशीर्वाद दे कर उपहार भेट किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh