Advertisement

रोनिल हत्याकांड में एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली

कानपुर

रोनिल हत्याकांड में एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली

गुस्साए परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लगाई न्याय की गुहार

सतीश महाना ने परिजनों को न्याय दिलाने का दिया आश्वाशन

कानपुर के रोनिल हत्याकांड में सात दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। मृतक छात्र के परिजन रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे और पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया,,,इसके साथ ही जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है,,,विधानसभा अध्यक्ष ने हत्याकांड को लेकर पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और एक सप्ताह बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई,,,

कानपुर के श्याम नगर डी-ब्लॉक दिव्यधाम अपार्टमेंट में रहने वाले आभूषण कारीगर संजय सरकार के इकलौते बेटे रोनिल (18) बीते 31 अक्तूबर को स्कूल के लिए निकला था लेकिन घर नहीं लौटा,, अगले दिन 1 नवंबर को श्याम नगर चौकी के पीछे स्थित भगवंत टटिया के सामने रेलवे लाइन पार झाड़ियों में रोनिल का शव मिला,,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई,, मामले में सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है,, स्कूल, दोस्त और गर्लफ्रेंड तीनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है,, लेकिन कोई ठोस सुबूत नहीं मिल सके हैं,,, परिजनों ने रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई,,, परिजनों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया,, इसके साथ ही जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की भी मांग रखी,,, वही विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से फोन पर बात की,,,एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई,, इसके साथ ही जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का अल्टीमेटम भी दिया,, तब जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुए,, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर पूरे मामले की मॉनीटरिंग करेंगे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh