Advertisement

घाटमपुर में किराना व्यापारी के साथ लूट: झोला लेकर भागा युवक, सीसीटीवी फुटेज में बैग को ले जाता दिख रहा युवक, जांच में जुटी पुलिस

घाटमपुर में किराना व्यापारी के साथ लूट: झोला लेकर भागा युवक, सीसीटीवी फुटेज में बैग को ले जाता दिख रहा युवक, जांच में जुटी पुलिस

घाटमपुर में शनिवार सुबह एक किराना व्यापारी का झोला लेकर युवक भाग निकला, इस दौरान वह पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। व्यापारी ने बताया कि झोले में पांच हजार रुपये व चाभी के गुच्छे थे।

किराना व्यापारी का झोला लेकर भागा युवक, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घाटमपुर नगर के जवाहर नगर पूर्वी मोहल्ला निवासी आनंद स्वरूप गुप्ता की नगर के मुख्य चौराहे के पास कानपुर रोड पर स्थित धर्मशाला मार्केट में किराना की दुकान स्थित है। उन्होंने बताया कि बेटा हिमांशु गुप्ता रोज की तरह शनिवार को दुकान खोलने गया था। इस दौरान सुबह 9.30 बजे दुकान के बाहर पड़ी बेंच पर हिमांशु ने झोला रखकर दुकान की शटर का ताला खोल रहा था। तभी पीछे से आया एक युवक झोला उठाकर मौके से फरार हो गया। शटर खोलने के बाद जब हिमाशु की नजर झोले की ओर पड़ी तो उसके होश उड़ गए, झोला वहां से गायब था, बताया की झोले में पांच हजार रुपये की नगदी के अलावा गोदाम व लॉकर की चाभियां थीं। जिसके बाद उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो एक युवक हाथो में बैग लिए उसे अखबार से छुपाता हुए रोड पार करता दिखाई दे रहा है। मामले का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। साथ किनारा व्यापारी ने घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। मामले में घाटमपुर थानाध्यक्ष रामबाबू ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh