Advertisement

आम आदमी पार्टी ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन,भ्रष्ट अधिकारियों का करेंगे सफाया।

नगर पालिका चुनाव नजदीक देखते हुए आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है….रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कानपुर में व्याप्त जन समस्या को लेकर प्रदर्शन किया…जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपने हाथों में झाड़ू लेकर नारेबाजी करती दिखी…आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने बताया की वर्तमान सरकार की वजह से शहर में बहुत अव्यवस्था फैली हुई है…उनका कहना था की सड़के ख़राब है…नालिया जाम पड़ी है…उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है…कि जो भी अभियान चलाया जाता है  फ्लॉप शो साबित होता है…आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा की चुनाव आते ही सरकार को जनता की समस्या याद आती है…यह केवल वोट की राजनीति करना जानते है…जन समस्याओं से इस सरकार को कोई लेना देना नहीं है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh