कानपुर, विकलांग एसोसिएशन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में लम्बे समय से दिव्यांग पेंशन, यू.डी.आई.डी. कार्ड व रेलवे यूनिक कार्ड न मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। सभी मामलों को पूर्व शिक्षा मंत्री व विकलांग एसोसिएशन के संरक्षक अमरजीत सिंह जनसेवक के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री, उ0प्र0 सरकार को ज्ञापन सौंपा जायेगा। यह जानकारी विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने दी है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि विकलांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह का पंजीकरण, बैटरी चलित ट्राई साईकिल, विकलांग पेंशन, रेलवे यूनिक कार्ड, यू.डी.आई.डी. कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना के फार्म भरे गये। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सरकारी कार्यालयों व थानों में न्याय न मिलने पर पीड़ित समस्या समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम के माध्यम से शासन को ज्ञापन भिजवाया जा चुका है इसके बावजूद आज तक दिव्यांग पेंशन व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।आज के शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, बंगाली शर्मा, विजय कुमार कुशवाहा, गौरव कुमार, गुड्डी दीक्षित, रामकुमार गुप्ता आदि शामिल थे।
विकलांग एसोसिएशन ने आयोजित किया समस्या समाधान शिविर


















