कानपुर। थाना जाजमऊ के अंतर्गत सोमवार की रात करीब 8:30 बजे संदिग्ध परिस्थिति में प्लाट के अंदर बने टट्टरनुमा मकान में आग लग गई। पीड़ित परिवार ने सपा विधायक के छोटे भाई के ऊपर आग लगाने का आरोप लगाया।
थाना जाजमऊ के अंतर्गत डिफेंस कॉलोनी स्थित एक प्लाट में टट्टरनुमा बने मकान में सोमवार रात 8:30 बजे संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग की सूचना देने के बावजूद 30 मिनट तक दमकल नहीं पहुंची। वहीं मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। टट्टरनुमा घर के अंदर रखी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद करीब 10 मिनट के बाद एक दमकल पहुंची। बेबी नाज ने बताया कि 1986 से हमारा परिवार इसी प्लाट में रह रहा है। हम लोगों ने केडीए में एक चौथाई रुपए जमा किए थे। जिसके बाद 1999 में जेके कॉलोनी के रहने वाले तारिक लारी से विवाद हुआ था। जिसके बाद से मामला कोर्ट में विचाराधीन हो गया। प्लाट के बगल में सपा विधायक के छोटे भाई रहते है। उनकी हमेशा से मेरे प्लाट पर कब्जा करने की नियत है। बीते सालों के अंदर विधायक के भाई ने मेरे पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रखा है साथ ही पुलिस का पूरा सहयोग विधायक के भाई की तरफ रहता है। इससे पूर्व में 3 बार मेरे मकान को गिराया गया सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं आई और मेरा मकान गिरा दिया। मैं लखनऊ में जाकर मुख्यमंत्री से मिली, पूर्व में कानपुर एसएसपी, कमीशनरी लागू होने के बाद कानपुर कमिश्नर, सर्किल अधिकारी, थाना चकेरी और थाना जाजमऊ में दर्जनों बार शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से कोई भी मदद नहीं मिली। और मैं अधिकारियों से मदद की भीख मांगती रही उसके बावजूद मुझे को इंसाफ नहीं मिला था। मैं अब भी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि मुझे इंसाफ मिलेगा।
मो0 नईम की रिपोर्ट


















