कानपुर
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में आज कलेक्ट्रेट में बैठक सम्पन की गई। बैठक में 9 नवंबर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के आलेख प्रकाशन किए जाएंगे साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि भी 9 नवंबर घोषित की गई है। इसके साथ ही बैठक में विशेष अभियान दिवस प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण और निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन की भी तारीखों की घोषणा कर दी गई है। साथ ही ऐलान हुआ कि सभी बीएलओ मतदान केंद्रों में ही मिलेंगे। बैठक में बी एल ए नियुक्ति करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से लिस्ट मांगी गई है। जबकि कांग्रेस से शंकर दत्त मिश्रा, राष्ट्रीय लोक दल से सुरेश गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी से उपदेश सोनकर गणेश शुक्ला, सपा से केके शुक्ला, बीएसपी से दीप बाबू एडवोकेट, अपना दल से नवीन श्रीवास्तव सहित अन्य राजनीतिक दलों के सदस्य बैठक में शामिल हुए।


















