Advertisement

कानपुर में डेंगू से 2 और मौतें

कानपुर में डेंगू से 2 और मौतें: किशोर को बुखार आने के 48 घंटे में हो गई मौत, 500 के पार हुए डेंगू मरीज आपको बताते चले कि हर अस्पताल में डेंगू मरीज शहर में सरकारी हो या प्राइवेट अस्पताल हर जगह बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज भती हैं…इनमें कई गंभीर भी हैं.. आलम यह है कि हैलट के वार्ड फुल हो चुके हैं…बुखार डेंगू के मरीज लगातार आ रहे हैं…इसलिए डॉक्टरों ने सर्जरी के वार्डों को भी खाली करने का प्रस्ताव किया है…OPD में बड़ी संख्या में मरीजों की कतारें लग रही हैं…मेडिसिन विभाग की ओर से मरीजों की भीड़ को देखते हुए सर्जरी के दो और वार्ड मांगे गए हैं..gsvm मेडिकल कॉलेज के प्रो बी पी प्रेदर्शी के मुताबिक मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड फुल होते जा रहे हैं। रेफरल केस अभी भी आ रहे हैं…कहर बने डेंगू ने दो और लोगों की जान ले ली…खतरनाक बीमारी ने शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी पांव पसार लिए हैं…24 घंटे में जहां 35 नए केस सामने आए वहीं, 11 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन के मुताबिक, रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, सतर्क रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh