Advertisement

रोनिल हत्याकांड में पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

कानपुर
– रोनिल हत्याकांड में पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप
– बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार पुलिस कमिश्नर से मिला
– 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किये जाने की मांग
कानपुर में रोनिल हत्याकांड के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। लगातार पीड़ित परिवार उच्चाधिकारियों और नेताओं के चक्कर काट न्याय की गुहार लगा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पीडित परिवार ने कानपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर से मिलकर हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की।
आपको बताते चलें कि, सोमवार को कानपुर बार एसोसिएशन के अद्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी के साथ रोनिल का परिवार पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिला। इस दौरान बार एसोसिएशन के अद्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर से 24 घंटे के अंदर घटना के खुलासे की बात कही। उन्होने मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होने कहा कि, पुलिस जल्द से जल्द रोनिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी सार्वजनिक करे। उन्होने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि, पुलिस किसी बड़े व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि, शहर के श्याम नगर डी-ब्लॉक दिव्यधाम अपार्टमेंट में रहने वाले आभूषण कारीगर संजय सरकार के इकलौते बेटा रोनिल बीते 31 अक्तूबर को स्कूल के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। अगले दिन 1 नवंबर को श्याम नगर चौकी के पीछे रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा मिला था। गला घोंटकर हत्या के बाद रोनिल का शव फेंक दिया गया था।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh