Advertisement

डेंगू हुआ खतरनाक, 71 मोहल्लो में मिला लार्वा

डेंगू हुआ खतरनाक, 71 मोहल्लो में मिला लार्वा।

इन मोहल्लो में तय मानक से अधिक घरों में लार्वा।

अब पूरे शहर में डेंगू फैलने की आशंका।

डेंगू फैलाने वाला मच्छर शहर के 71 मोहल्लो में खतरनाक तरीके से पैठ बना चुका है सोर्स रिडक्शन करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों को इन क्षेत्रों में मानक से अधिक घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला है इससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है इससे दूसरे क्षेत्रों में भी एडिज मच्छरों की आबादी बढ़ने का खतरा है अगर ऐसा हुआ तो पूरा शहर डेंगू की चपेट में आ सकता है इसके साथ ही रोगियों मैं वायरल लोड बढ़ने का भी खतरा बढ़ता जा रहा है ऐसा होने पर हेमोरेजिक स्थिति आ जाएगी इससे प्लेटलेट्स काउंट अत्याधिक घट सकता है जिससे रोगी के शरीर में ब्लीडिंग बढ़ जाती है सीएमओ डॉक्टर आलोक रंजन ने इन क्षेत्रों में सगन फागिंग कराने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है इन क्षेत्रों में सुबह और शाम को फागिंग कराने को कहा गया है ताकि व्यस्क मच्छर मर सके डेंगू के लार्वा की मौजूदगी सिर्फ आम इलाकों में ही नहीं है बल्कि वीआईपी इलाकों में भी मानक से अधिक लार्वा मिला है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh