गर्मी ख़त्म होने के बाद सर्दिया शुरू होते ही मच्छर जनित ,बीमारियां घर करने लगी है…
सबसे ज्यादा रोगी वायरल बुखार के पाए जा रहे है…जिनमें प्लेटलेट्स काउंट कम पाया जा रहा है….
ऐसे मरीजों के ब्लड की जांच कराई है.
..ताकि पता चल सके की उनमें कोई डेंगू संक्रमित तो नहीं है..
.कानपुर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अलोक रंजन ने बताया कि इस मौसम में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है…उनका कहना था की इस मौसम में मच्छर पनपने लगते है….
क्योकि पानी जमा होने से मच्छर का लार्वा पनपने लगता है…
इसलिए कोशिश करनी चाहिए की पानी का ठहराव न होने दे…घरों में लगे कूलर और गमलों के पानी को निकाल दे…जिससे लार्वा पैदा न हो सके…उन्होंने बताया की मच्छरों और डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है…
उनका कहना था की जिनमें डेंगू पाया जाता है…उनको प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ता है…उनका यह भी कहना था कि हमारे पास पर्यापत मात्रा में प्लेटलेट्स उपलब्ध है…
जरुरतमंदो को प्लेटलेट्स आसानी से उपलब्ध हो जाती है


















