Advertisement

कानपुर काशीराम हॉस्पिटल में एक महिला का शव मिलने पर मचा हड़कंप

कानपुर। थाना चकेरी स्थित काशीराम अस्पताल के परिसर में शनिवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस  ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व जांच पड़ताल में जुट गयी। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे परिसर के  पास से गुजर रहे राहगीर को महिला का शव दिखा। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। महिला का शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा। महिला का सिर का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पुलिस और फॉरेन्सिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई। वही फॉरेन्सिक टीम ने भी जांच की। मौके पर एडीसीपी लाखन ने जांच पड़ताल की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh