राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज न्यू आजाद नगर कानपुर के छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के लगभग 700 बच्चे तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्घोष पर हर घर तिरंगा अभियान को प्रदर्शित करते हुए राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र – छात्राओं द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ दिवाकर मिश्रा एवं क्षेत्रीय संयोजक डॉ अजय मोहन शुक्ला एवं जिले के महामंत्री राम बहादुर यादव तथा छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक श्री रघुनंदन सिंह भदौरिया ने तिरंगा झंडा दिखाकर रैली को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी एल पाण्डेय जी ने बताया कि बच्चे सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर अभियान में बड़ी ही प्रेरणा पूर्वक योगदान देते हैं। फिर चाहे वह वोटर चेतना अभियान हो या स्वच्छता अभियान ,वृक्षारोपण या फिर हर हर तिरंगा अभियान प्रत्येक अभियान में विद्यालय एवं विद्यालय के समस्त बच्चे अपना संपूर्ण योगदान देते हैं इस विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्र के सम्मानित जन गण उपस्थित रहे। रैली को संपन्न कराने में विद्यालय के वरिष्ठ आशा द्विवेदी जी, जितेंद्र श्रीवास्तव जी, आशीष पांडे जी, अर्पित शुक्ला जी,सुनीता गुप्ता जी, अंब्रीश जी, कुलदीप जी एवं NCC के कुशल नेतृत्व से लगभग 4 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा को संपन्न किया गया।



















