Advertisement

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एक नए हिंदी यूट्यूब चैनल की करी शुरुआत

कानपुर,आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एक नए हिंदी यूट्यूब चैनल की शुरुआत करी है आपको बता दें कि परीक्षा तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (ए ई एस एल) ने कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए एक समर्पित हिंदी यू ट्यूब चैनल शुरू किया है,जो विशेष रूप से नीट और जी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हिंदी भाषी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। आशीष सिंह ने बताया कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के हिंदी यूट्यूब चैनल ने अपने सॉफ्ट लॉन्च के सिर्फ एक महीने के भीतर एक लाख सब्सक्राइबर हासिल कर लिए हैं,जो युवा दर्शकों से मिले अविश्वसनीय समर्थन और जुड़ाव को दर्शाता है। वही राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि हिंदी में वीडियो के माध्यम से,चैनल छात्रों को फिजिक्स (भौतिकी),केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान),गणित,बायोलॉजी (जीव विज्ञान) और बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) जैसे महत्वपूर्ण विषयों का पुनरावलोकन (रिविशन) कर विषयों को ठीक से समझने की सुविधा देता है।( ए ई एस एल) के एम डी एवं सी ई ओ दीपक मेहरोत्रा का कहना है  कि भाषा कभी भी सीखने में बाधा नहीं बननी चाहिए। हमारे हिंदी यू ट्यूब चैनल के लॉन्च के साथ, हम हिंदी भाषी छात्रों को मुख्य विषयों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए एक सुलभ और प्रभावी मंच प्रदान करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इस नए संसाधन का उद्देश्य छात्रों को आत्मविश्वास के साथ नीट और जी जैसी कठिन राष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है। यह प्लेटफ़ॉर्म बच्चों को बुनियादी शिक्षण से लेकर परीक्षा-विशिष्ट रणनीतियों,मोटिवेशन तक कई प्रकार के शैक्षिक वीडियो उपलब्ध कराता है,जो इसे छात्रों के लिए एक अनमोल संसाधन बनाता है। सामग्री को आसानी से नेविगेट किया जा सकता है और यह निःशुल्क उपलब्ध है,जिससे वे छात्र भी नीट और जी परीक्षा तैयारियों के लिए ए ई एस एल की विशेषज्ञता का लाभ उठा सकते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh