Advertisement

दीपिकास कॉस्मेटिक वर्ल्ड में ग्राहकों को मिलेगी विशेष छूट

कानपुर। जाजमऊ क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है जेके कॉलोनी स्थित आदर्श नगर क्षेत्र में दीपिकास कॉस्मेटिक वर्ल्ड के शोरूम का शुभारंभ हो गया है। शोरूम में महिलाओं के सुंदरीकरण के विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह बात शोरूम की ओनर ए बी सिंह ने बताया कि शोरूम का उद्घाटन पादरी डायमंड यूसुफ ने पूरे विधि विधान के साथ किया है। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद उनकी बेटी दीपिका सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया उद्घाटन के अवसर पर बेटी अनुष्का सिंह बेटा अजय सिंह पत्नी संगीता सिंह सभी लोग मौजूद रहे श्री ए बी सिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य उचित मूल्य पर क्षेत्र वासियों को उच्च क्वालिटी की कॉस्मेटिक के सामान उपलब्ध करना है। श्री सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी कर्मचारियों के पद पर कार्य कर रहे थे। बीते वर्ष रिटायर हुए हैं इसके बाद से उन्होंने आम जनमानस का ख्याल रखते हुए इस कारोबार की शुरुआत की है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके यहां उच्च क्वालिटी के प्रोडक्ट उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh