Advertisement

महानवमी के दिन मां दुर्गा का आह्वान कर महाभोग लगाया

 

 

कानपुर नगर। अर्मापुर स्टेट में इस वर्ष 83वा सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी अर्मापुर स्टेट द्वारा महानवमी के दिन भव्य रूप से माँ दुर्गा का आह्वान किया गया । पांचवे दिन 1 अक्टूबर दिन बुधवार ( महानवमी ) को तिथि अनुसार सुबह 7:45 बजे से माँ दुर्गा की पूजा शुरू हुई, जिसके तहत माँ दुर्गा के सामने पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया, तत्पश्चात माँ दुर्गा के सामने चंडीपाठ किया गया, जिसमें पुरोहित जी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया, उसके बाद दोपहर में एक विशाल यज्ञ का आयोजन हुआ, महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की, माँ दुर्गा को दोपहर में खिचड़ी, पांच तरह की सब्जी, चटनी, खीर का भोग लगाया गया तत्पश्चात माँ को भोग देने के बाद दोपहर में 1 बजे से महाभोग (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोगो ने माँ का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को 8:30 बजे संध्या आरती पुरोहित द्वारा आरती (धुनोची) किया गया, यह जानकारी कमेटी के पूजा ग्रुप के सयोजक पंडित तुषार गांगुली ने दिया। आयोजन में प्रमुख रूप से शुभाष चक्रबोर्ती, असित चक्रबोर्ती, शिबानी चक्रबोर्ती,अमियों दास, बापी डे, डी. ढोल, प्रतीक सम्मादर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh