Advertisement

पहली वर्षगांठ पर किया विशाल भंडारा

कानपुर नगर। विकास नगर चिड़ियाघर वाली रोड पर राधे छप्पन भोग प्रतिष्ठान के 1 वर्ष पूरा होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक शशांक गुप्ता ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान राधे छप्पन भोग को सफलतम 1 वर्ष हो चुका है और मंगलवार को ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल होने के नाते विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, इसमें आसपास क्षेत्र के लोगों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्रवासियों के प्यार और आशीर्वाद का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के प्रेम की वजह से ही सफलतापूर्वक 1 साल संपन्न हुआ है, हमारे इस आउटलेट में मिठाइयों के साथ-साथ उच्च कोटि के नाश्ते की सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर विकास नगर कानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरि त्रिपाठी ने कहा कि 1 साल पूर्ण होने पर यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चला। प्रसाद वितरण कर रही शिवानी गुप्ता ने कहा कि लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित कर मन को अलग सी शांति प्राप्त हुई है आने जाने वाले सभी राहगीरों एवं आगंतुकों ने खुशी-खुशी प्रसाद ग्रहण किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh