Advertisement

कानपुर पुलिस का तोहफा: 22 लाख कीमत के 111 खोए मोबाइल वापस लौटाए

पुलिस ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए 111 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को आज लौटा दिए हैं। इनकी कुल कीमत लगभग ₹22 लाख रुपए बताई जा रही है।

कानपुर पुलिस आयुक्त पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने अन्तर्राज्यीय और अन्तरजनपदीय अभियान चलाकर ये गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल डिवाइस रिकवर कीं। इस कार्रवाई से नागरिकों को न केवल आर्थिक नुकसान से बचाया है, बल्कि उनका निजी डेटा भी सुरक्षित हो सका है।

पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल खोने पर तुरंत UPCOP, CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस द्वारा लौटाए गए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और साथ ही में उनके दिलों में पुलिस का भरोसा और बढ़ा दिया है।
मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh