कानपुर मे पहली शाखा किदवई नगर क्षेत्र में प्रतिष्ठित रिटेल ज्वेलरी शोरूम मेहनाज ज्वेल्स की दूसरी शाखा स्वरूप नगर मे भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह शोरूम स्वरूप नगर के आर्य नगर चौराहे पर स्थित है। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की सुपुत्री एवं अभिनेत्री टीना आहूजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अभिनेत्री टीना आहूजा ने विधिवत फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उनकी उपस्थिति और सादगीपूर्ण व्यवहार ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ज्वेलरी प्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शोरूम के सीईओ करणजीत सिंह उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि मेहनाज ज्वेल्स ग्राहकों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और आधुनिक सुविधाओं के साथ एक भरोसेमंद ज्वेलरी अनुभव प्रदान करेगा। शोरूम में सोना, हीरा एवं चांदी के आभूषणों का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक डिजाइनों की विशेष रेंज शामिल है। मेहनाज ज्वेल्स की प्रमुख विशेषताओं में 11+1 स्कीम, एक वर्ष का निःशुल्क ज्वेलरी इंश्योरेंस, ज्वेलरी पर ईएमआई सुविधा, सोने पर 100 प्रतिशत बायबैक, डायमंड ज्वेलरी पर 90 प्रतिशत बायबैक एवं 95 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू शामिल है। साथ ही ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कंपनी का कॉर्पोरेट कार्यालय अमृतसर में स्थित है तथा इसके शोरूम सूरत, लखनऊ, अमृतसर, चंडीगढ़ और कानपुर में संचालित हो रहे हैं। इस मौके पर करनजीत सिंह, दुर्गेश कुमार वर्मा,शिखर वर्मा, विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
आमिर सोलंकी की रिपोर्ट


















