Advertisement

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने वितरित किया शरबत

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा बर्रा के फत्तेपुर गोही में शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया तथा महासभा के कुलदीप सिंह भदौरिया फ़ौजी ने राहगीरों को शर्बत वितरित कर किया। इस मौके पर आयोजक प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए उनके तथा समाजसेवी कुलदीप भदौरिया फौजी के द्वारा ठंडा शर्बत वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर सैकडों राहगीरों ने शरबत पीकर गर्मी में राहत की सांस ली। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh