Advertisement

बकरीद पर अलर्ट मोड में दिखी कानपुर पुलिस, मरकज़ी ईदगाह पहुंचे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल

ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर कानपुर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने थाना बजरिया क्षेत्र की मरकज़ी ईदगाह पहुंचकर खुद हालात का जायजा लिया और नमाज़ को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया।

निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, कंट्रोल रूम और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की व्यवस्थाओं को चेक किया गया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए ताकि कहीं कोई दिक्कत न हो।

जनपद भर में बकरीद की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही।

नमाज़ के बाद पुलिस कमिश्नर ने नमाज़ियों और बच्चों को बकरीद की मुबारकबाद भी दी। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh