Advertisement

कानपुर: 20 हजार का इनामिया लखनऊ से गिरफ्तार, 2023 के हत्याकांड के प्रयास का था आरोपी

कानपुर के जाजमऊ थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब ढाई साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने लखनऊ के चारबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जानलेवा हमला, उगाही और साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप हैं।

पकड़ा गया आरोपी मो. मेराजुल हसन (49) कर्नलगंज का रहने वाला है। उसके खिलाफ साल 2023 में जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। आईआईटी कल्याणपुर निवासी विष्णु सैनी ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की कोशिश की और उगाही की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, मेराजुल काफी समय से फरार चल रहा था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी तलाश में पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार लगी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने उसे लखनऊ के चारबाग से दबोच लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से बजरिया थाने में बिजली चोरी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवेश मोहन, रवि शर्मा समेत कांस्टेबल मोहित, तेजेंद्र और हरिओम की टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh