Advertisement

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश का जन्मदिन

कानपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने होटल लैंडमार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अखिलेश यादव के राजनीतिक योगदान और जनहित के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh