Advertisement

कृषि कानूनों की तर्ज पर आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का भी निगमीकरण रद्द हो समीर

ओईएफ फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई ने देशवासियों को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र के संबोधन में तीनों कृषि कानून वापस लेने के ऐलान पर कहा कि ठीक इसी प्रकार राष्ट्र की सुरक्षा की चौथा स्तंभ कही जाने वाली 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों को 7आयुध निगमों में बांटकर किया गया निगमीकरण भी तुरंत रद्द होना चाहिए। पूर्व महामंत्री ने कहा कि आर्डिनेंस फैक्ट्रियां सेना की रीढ़ हैं और 220 वर्षो से सेना को सैन्य-साजों सामान उपलब्ध कराती आ रही है। इसलिए पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई ने मांग करी कि कृषि कानूनों की तर्ज पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। क्यों कि राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करना कहीं से भी उचित नहीं है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh