Advertisement

निलंबन आदेश मिलने के बाद हार्ट अटैक से कानूनगो की मौत

लोकेशन- कानपुर देहात
रिपोर्ट-आश्विन गौर

कानपुर देहात के डेरापुर तहसील में तैनात कानूनगो को निलंबन आदेश का पत्र मिलने के बाद हार्ट अटैक आ गया।स्वजन देर रात जिला अस्पताल लेकर आये लेकिन जान न बच सकी।एक माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे कानूनगो। आठ नवंबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एक महिला ने रुपये लेने का आरोप लगाया था और काम भी न करने की शिकायत की थी।इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।निलंबन का आदेश बुधवार दोपहर को रिसीव करा दिया गया था जिसके चलते वो चिंता में पड़ गए।बेटे वीरेंद्र ने बताया कि देर रात उनके सीने में दर्द हुआ तो डेरापुर C H C ले गए जहाँ उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh