Advertisement

कैंप का उद्घाटन सिख सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड,सुखविंदर सिंह लाडी,राज्यमंत्री नीलिमा कटियार,गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी,आईजी कानपुर प्रशांत कुमार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित करके हुआ

जीका,डेंगू चिकनगुनिया के अलावा स्वाइन फ्लू से रहें सावधान

वायरल जनित बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंकती होम्योपैथिक दवाएं

आरोग्यधाम के होम्योपैथिक शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

कैंप का उद्घाटन सिख सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड,सुखविंदर सिंह लाडी,राज्यमंत्री नीलिमा कटियार,गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी,आईजी कानपुर प्रशांत कुमार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित करके हुआ

डेंगू चिकनगुनिया के साथ जीका वायरस के जटिलताओं को पूर्ण रूप से ठीक करती होम्योपैथिक दवाएं

वायरल जनित बीमारियों में अस्पताल भर्ती होने की आवश्यकता नहीं

2 से 3 दिनों में डेंगू के प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाती होम्योपैथिक दवाएं

वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन को प्रकाशोत्सव के अवसर पर सिक्ख सभा ने सिरोपा देकर किया सम्मानित

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोतीझील प्रांगण में गुरुनानक देव के 553 वां जन्मोत्सव के अवसर निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।कैंप का आयोजन ग्वालटोली स्थित आरोग्य धाम के जाने-माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती ने किया। होम्योपैथिक दवाओ के द्वारा कोरोना काल में क्षतिग्रस्त फेफड़ों को होम्योपैथिक दवाएं त्वरित ठीक करती है। इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन ने बताया कि डेंगू,चिकनगुनिया,जीका वायरस में घबराने की आवश्यकता नहीं है गंभीर से गंभीर अवस्था में इन बिमारियों का होमियोपैथिक दवाएं 3 दिन में संपूर्ण उपचार करने में सक्षम हैं।3 दिन से चल रहे 553 वें प्रकाशोत्सव में मोतीझील प्रांगण में लाखों की संख्या में दूर-दूर से आए भक्तों ने लंगर छका। कैंप में असाध्य रोग जैसे कि पथरी, चर्मरोग,भगंदर बच्चेदानी,एक्जिमा, दमा, उक्त रक्तचाप,मधुमेह,डिप्रेशन,सर्दी,खांसीआदि के 1450 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर निशुल्क दवाए वितरित की गई। आरोग्यधाम की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा आरती मोहन ने महिलाओं से संबंधित रोग जैसे मासिक अनियमित,बच्चेदानी में गांठ,बांझपन, स्वेत प्रदर आदि के महिलाओं का निशुल्क परीक्षण कर दवाएं वितरित की। आरोग्य धाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि समय परिवर्तन के साथ–साथ सालों एलोपैथिक दवाओ के प्रभाव से बचने के लिए होम्योपैथिक दवाओं का सहारा ले रहे है। होम्योपैथिक एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली है जिसमें रोग के साथ रोगी भी ठीक हो जाता है। होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बताया कि होम्योपैथिक दवाएं असाध्य रोगों मे कारगर सिद्ध हुई हैं। कैंप में बुजुर्ग में दमा, उच्च रक्तचाप,मधुमेह,व छोटे बच्चों में निमोनिया व चर्म रोग एवं कोल्ड डायरिया के अधिक मरीज पाये जाते हैं। होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ अभिषेक सिंह ने हैदर रोगियों को उच्च रक्तचाप डेंगू से बचने की सलाह दी एवं संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घी,तेल चिकनाई का सेवन कम से कम करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।

कैंप में कानपुर नगर भर से आए 10 से अधिक कुशल एवं अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक मौजूद थे जिनमें मुख्य रूप से डॉ हेमंत मोहन डॉ आरती मोहन,डॉ श्यामली गुप्ता,डॉ अभिषेक सिंह,डॉ स्मिता अग्रवाल, डॉ अजय शर्मा,डॉ नवीन गुप्ता,डॉ कार्तिक विश्नोई,डॉ अभिषेक दीक्षित सहित 70 होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित थे। कैंप में दवाओं की व्यवस्था आयोग धाम ग्वालटोली के डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि लोगों के मन में भ्रांतियां है कि होमियोपैथिक दवाए धीरे-धीरे असर करती हैं। यदि लक्षणों का चैन सही हो तो होम्योपैथिक एलोपैथिक दवा की तरह तुरंत अपना प्रभाव दिखाती एलोपैथिक दवा से भी तीव्र फायदा करती है। कैंप में सुखविंदर सिंह लार्ड यू०पी० युवा सिख संघ के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह मिंटा, आर०एन०खन्ना, संजय जयसवाल,यू एन तिवारी,राकेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा,प्रशांत शर्मा,उमा शर्मा कैंप के आयोजन में वरिष्ठ *जे०पी०सिंह,सरदार सल्ली सिंह अशोक मोहन,आर०आर० मोहन श्रुति सिंह,सौम्या सैनी,आशीष यादव सरदार रंजीत सिंह (ग्वालटोली गुरुद्वारा) तरनजीत सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh