Advertisement

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के आह्वाहन पर उत्तर प्रदेश में बढ़ी हुई महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही हैं। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सदस्य राज कुमार शुक्ला के द्वारा राजा पुरवा लोहारन भट्टा शिवाजी नगर लाजपत नगर नारायणपुरा होते हुए लक्ष्मी रतन कॉलोनी में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई, यात्रा के प्रारंभ और समापन पर नुक्कड़ सभाएं भी करी गईं ।
यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व नवजवान हाथों में कांग्रेस का झण्डा लेकर सरकार विरोधी एवं महंगाई विरोधी नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में मुख्य अतिथि अंशू तिवारी प्रभारी कानपुर थे पदयात्रा में पी एस बाजपाई उपाध्यक्ष इंटक उत्तर प्रदेश कृपेश त्रिपाठी सदस्य पीसीसी, लल्लन अवस्थी, सतीश दीक्षित, दिनेश तिवारी, संतोष पाठक, सुशील मिश्रा, मोहन लाल, शंभू शंकर शर्मा अभिषेक सूरज मोबीन अहमद, अंकित यादव ,राम सिंह यादव रानी कठेरिया सुशीला मीना वर्मा रुना,राधा आदि सैकड़ो महिलाओं उपस्थित थी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh