भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर उत्तर द्वारा सदस्यता अभियान एवं दिव्यांग मिलन समारोह गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत हैंडीकैप्ड एसोसिएशन ऑल इंडिया द्वारा पनकी रेलवे स्टेशन के सामने देव हार्डवेयर कानपुर पर आयोजित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हिरदेश सिंह जी अध्यक्ष हैंडीकैप्ड एसोसिएशन ऑल इंडिया ने कहा की दिव्यांगजनों को समाज में अपनी पहचान बनाने हेतु खुद को आगे आना होगा, तमाम राजनीतिक पार्टियां आपको प्रलोभन देगी तमाम योजनाओं के बारे में आपको गुमराह करने का प्रयास करेंगी, लेकिन उनकी बातों में नहीं आना है, उनसे सावधान रहना है आज देश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा तमाम दिव्यांगजनों हेतु कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास हेतु समाज की मुख्यधारा में जोड़ने हेतु सराहनीय प्रयास किये जा रहे है, इसका जीता जाता उदाहरण है कि 2016 में दिव्यांग अधिनियम को ससद एवं राज्य सभा के पटल पर रख कर संशोधित अधिनियम को पारित कराया, जिससे दिव्यांगजन अपने परिवार एवं समाज में अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें, हम सभी को मिलकर समाज के निर्माण हेतु भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के साथ मिलकर भाजपा के सभी प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाना है, सरकार द्वारा जो दिव्यांग हित में योजनाएं चलाई जा रही हैं उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर समाज की मुख्यधारा में अपना स्थान बनाना है, भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर उत्तर द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया गया l कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह अध्यक्ष, गोविंद नगर विधान सभा हैंडीकैप्ड एसोसिएशन ऑल इंडिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से – रवि गुप्ता, राजू तोमर, ध्रुव कुमार शुक्ला, अंजू , अनिल कुमार तिवारी, डिप्टी नाथ, महेश चंद्र, माला आदि उपस्थित थे l


















