Advertisement

पार्टी के विस्तार के लिए मनोनीत प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा समस्या समाधान शिविर का आयोजन शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में किया गया विकलांग वृद्ध विधवा महिलाओं की समस्याओं को सुन कर उनके समाधान का आस्वाशन दिया गया| वहीं राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रपति के कानपुर आगमन पर उनको समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया ज्ञापन में नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन कराने आयुष्मान योजना का लाभ सभी दिव्यांगों को दिलाने व रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की मांग की मांग की जायेगी। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कृष्ण कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष अवतंस कुमार को कल्यानपुर विधानसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवदेवी सिंह चौहान ने रजिया खातून को जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, नाजिया व सादिया को जिला सह सचिव मनोनीत किया। समस्या समाधान शिविर व बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, शिवदेवी सिंह चौहान, अशोक कुमार व अल्पना कुमारी, केके सिंह, अरविन्द सिंह, संतोष विश्वकर्मा, वैभव दीक्षित, बंगाली शर्मा, गुड्डी दीक्षित, रामकुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh