कानपुर, भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के तत्वाधान में अशोक नगर स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व मैं “परिवर्तन दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 11 किलो केक काटकर 51 किलो लड्डू वितरण करते हुए नेताजी के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए 2022 के चुनाव में समाजवाद का परचम लहराने का संकल्प लिया।महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा मैं उमड़ता हुआ जनसैलाब यह संकेत है 2022 के चुनाव कि बिना प्रसपा के उत्तर प्रदेश में किसकी भी सरकार बनने वाली नहीं है। प्रसपा महिला नगर अध्यक्ष हेमलता शुक्ला ने कहा कि कुश्ती के अखाड़े में और राजनीति के अखाड़े विपक्षियों को चित्त करने वाले परम श्रधेय मुलायम सिंह यादव को 82वे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कहा कि नेता ने हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों एवम किसानों के विकास महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे है!कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे , हरी कुशवाह, शिव मोहन सिंह, अब्दुल समी शाह, समशाद मोहम्मद, हेमलता शुक्ला, राकैश रावत, किसलय दीझित ,पंकज बाथम, सोहन लाल ,शैलेंद्र मिश्रा, सरवन गौतम, अजय शर्मा, राजेंद्र खरै ,प्रभात गहरवार, संजय नारंग, मोनू श्रीवास्तव, गुरु चरण सिंह, कुसुम मिश्रा, राजू खन्ना ,राकैश यादव, डी के बाथम, अभिषेक यादव, आयुष दीक्षित, हिमांशु तिवारी, संतोष कुमार, कल्लू यादव, राम आसरै, मसरूर अहमद खान, सुशील सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे!
परिवर्तन दिवस के रूप मे प्रसपा ने मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन


















