कानपुर, समाजवादी महिला सभा पूर्व प्रदेश सचिव उजमा इकबाल सोलंकी के नेतृत्व में नेता जी का जन्मदिन कानपुर के कैंट स्थित मीरपुर चौराहे 216, विधानसभा के अंतर्गत मनाया गया।इस अवसर पर गरीब बच्चों असहाय लोगों को खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण किया गया ।साथ ही गरीब बच्चों के साथ केक काटकर नेता जी का जन्मदिन मनाया गया | जात बिरादरी को दूर रख सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया साथ ही मुलायम सिंह यादव की दीर्घ आयु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। आज उत्तर प्रदेश की जनता नेताजी को याद कर रही है जिस प्रकार उन्होंने अपनी सरकार के दौरान सर्व धर्म के लोगों व सभी के विकास के लिए कार्य किए थे। आए हुए सभी लोगों ने प्रण लिया कि आने वाले 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में समाजवादी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाना है व उत्तर प्रदेश की कमान अखिलेश यादव जी को सौपते हुऐ नेताजी के सपने साकार करने हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से कंवलजीत सिंह,हाजी हसन सोलंकी, एहसान सोलंकी,मुमताज़ मंसूरी,सिंपल सिंह एजाज शाह, तारिक़, अयाज, मौजूद रहे!
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का जन्मदिन पर खिचड़ी भोज, कंबल वितरण


















